Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

नीट के 100 मेधावियों का सीएम ने किया सम्मान

उत्तर बंगाल में एम्स जैसी संस्था और 4 नए मेडिकल कॉलेजों का ऐलान

28 Jul 2026

नीट के 100 मेधावियों का सीएम ने किया सम्मान

कोलकाता। नीट परीक्षा में धांधली और प्रश्नपत्र लीक को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच सरकार ने राज्य के 100 सफल और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इन छात्रों को भविष्य के चिकित्सक कहकर प्रोत्साहित किया और राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। 
मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस के बाद डॉक्टरों के राज्य छोडऩे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है ताकि डॉक्टर अपनी इच्छा से बंगाल और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर सेवाएं दें। उन्होंने छात्रों से मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के लिए कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, पश्चिम बर्दवान और दक्षिण दिनाजपुर में चार नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही उत्तर बंगाल में कल्याणी एम्स की तर्ज पर एक आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान विकसित किया जाएगा। निजी निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से न्यू टाउन में अडानी ग्रुप द्वारा 2,000 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें से 1,000 बेड आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे। सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एसएसकेएम अस्पताल में बेड बढ़ाए जाएंगे और अस्पतालों में एमआरआई, आधुनिक स्कैनिंग, अत्याधुनिक ओटी तथा डॉक्टरों के आवास की सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बंगाल अब आयुष्मान भारत योजना से जुड़ चुका है और जल्द ही स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को दूर कर राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीट के 100 मेधावियों का सीएम ने किया सम्मान
उत्तर बंगाल में एम्स जैसी संस्था और 4 नए मेडिकल कॉलेजों का ऐलान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News